Skip to main content

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में इंडक्शन कार्यक्रम का पुनः आयोजन

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में इंडक्शन कार्यक्रम का पुनः आयोजन

Induction
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में इंडक्शन कार्यक्रम का पुनः आयोजन हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में दिनांक 26 अप्रैल 2026 को मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) द्वारा नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए इंडक्शन एवं काउंसलिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह एवं अकादमिक वातावरण के साथ प्रारंभ हुआ। यह उन शिक्षार्थियों के लिए आयोजित किया गया था जो किसी कारणवश विगत 17 अप्रैल 2026 को अयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। सर्वप्रथम कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी सहित वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया तथा कुलगीत के माध्यम से एकता एवं उद्देश्य की भावना को प्रकट किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण के साथ हुआ, जिसमें डॉ. विशाल शर्मा ने शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की महत्ता एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में इसकी भूमिका से अवगत कराया। कार्यक्रम के उदघाट्न सत्र में कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं, डिजीलॉकर एवं “हेलो हल्द्वानी FM” जैसे डिजिटल प्लेटफार्मों के उपयोग पर बल दिया। साथ ही इंडक्शन एवं काउंसलिंग कार्यक्रम की महत्ता को समझाया, उन्होंने छात्रों को स्व-अध्ययन सामग्री (SLM) के साथ अन्य संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इंडक्शन के साथ-साथ काउंसलिंग सत्र भी समय समय पर आयोजित किए जा रहे है जिनमें छात्रों को समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन एवं करियर मार्गदर्शन से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाते हैं। साथ ही यह बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद 15 दिनों के अन्दर अधिकतर परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, नीतियों, सुविधाओं एवं ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रणाली से परिचित कराना था। विभिन्न वक्ताओं ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, अध्ययन सामग्री वितरण (MPDD), कार्यशालाओं तथा कौशल विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रो. पी.डी. पंत ने विश्वविद्यालय की अकादमिक गतिविधियों एवं अध्ययन सामग्री प्रणाली पर प्रकाश डाला, वहीं प्रो. रेनू प्रकाश ने ODL प्रणाली की विशेषताओं को विस्तार से समझाया। प्रो. एम एम जोशी ने दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा में विभिन्न अध्ययन केंद्रों उपयोगिता की जानकारी प्रदान की तथा डॉ. सुमित प्रसाद ने प्रवेश प्रकिया के तकनीकी पहलुओं को सरल भाषा में स्पष्ट किया। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सोमेश कुमार ने परीक्षा प्रणाली एवं परिणाम संबंधी विभिन्न जानकारी प्रदान की , जबकि प्रो. जितेन्द्र पांडे ने कौशल विकास एवं MOOCs के महत्व को रेखांकित किया। डा राजेश मठपाल ने प्रायोगिक एवं कार्यशाला आधारित शिक्षण के महत्व पर जोर दिया, कार्यक्रम का समापन डॉ. विनय सिंह रावत द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 110 शिक्षार्थियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से प्रतिभाग़ किया। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में पुस्तक मेले का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया। समग्र रूप से यह इंडक्शन एवं काउंसलिंग कार्यक्रम शिक्षार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिसने उन्हें अपने शैक्षणिक जीवन की सफल शुरुआत के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डा मनीषा पंत द्वारा किया गया।इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रेखा बिष्ट, आदर्श अध्ययन केंद्र हल्द्वानी की प्रशासनिक परामर्श दाता श्रीमती कमला राठौर, श्री प्रदीप पंत, श्री बीना फुलारा, श्री राजेश आर्य एवं अन्य विश्विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232