उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र मानस कॉलेज आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, केंद्र संख्या- 18041 (पिथौरागढ़) में आयोजित "निःशुल्क पुस्तक मेला एवं शैक्षिक संवाद" विषय पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया

/ April 22, 2026
Submitted by
pawankumar
on April 22, 2026
आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र मानस कॉलेज आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, केंद्र संख्या- 18041 (पिथौरागढ़) में आयोजित "निःशुल्क पुस्तक मेला एवं शैक्षिक संवाद" विषय पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी जी एवं पिथौरागढ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार भट्ट जी द्वारा किया गया. एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को कुलपति महोदय द्वारा संबोधित किया गया. कार्यक्रम में मानस कॉलेज पिथौरागढ़ के चेयरमैन डॉo अशोक पंत, सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री भास्कर चंद्र जोशी, सहायक समन्वयक आकांक्षा पंत सहित मानस कॉलेज के स्टाफ सदस्य आदि मौजूद रहे.