Skip to main content

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन एवं शिक्षार्थियों के मध्य शैक्षिक अभिप्रेरणा कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन एवं शिक्षार्थियों के मध्य शैक्षिक अभिप्रेरणा कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ

Berinag
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन एवं शिक्षार्थियों के मध्य शैक्षिक अभिप्रेरणा कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। दिनांक 20 अप्रैल 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेरीनाग में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय प्रोo नवीन चंद्र लोहनी जी की गरिमामयी उपस्थिति में निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षार्थियों के मध्य शैक्षिक अभिप्रेरणा कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक संपादित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी जी ने अपने संबोधन में शिक्षार्थियों को प्रेरित करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा वर्तमान में प्रदान की जा रही विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को निःशुल्क पुस्तकें वितरित करते हुए उन्होंने छात्रों को अध्ययन के प्रति सदैव जागरूक रहने का सुझाव दिया। अध्ययन केंद्रों द्वारा पुस्तक मेलों के माध्यम से छात्रों को जोड़े जाने के अभियान की उन्होंने अत्यंत सराहना की। तथा इस अभियान की सार्थकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से संचालित परामर्श सत्रों, ई शिक्षण सामग्री, हेलो हल्द्वानी रेडियो ऐप, डिजिलॉकर एवं विभिन्न कौशल विकास पाठ्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा शिक्षार्थियों को इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ लेने हेतु प्रेरित भी किया। कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी डॉ0 रश्मि सेलवाल, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक क्षेत्रीय निदेशक, पिथौरागढ़ श्री भास्कर चंद्र जोशी ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर B. M. पांडे ने बताया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अध्ययन केंद्र सदैव छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री भास्कर चंद्र जोशी ने अपने वक्तव्य में क्षेत्रीय केंद्र को छात्र सहायता एवं नवाचार केंद्र की भूमिका निभाने एवं विश्वविद्यालय तथा अध्ययन केंद्रों के मध्य ब्रिज के तौर पर कार्य करने की कार्य प्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा को लचीला, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु तीव्रता से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर सहायक समन्वयक डॉ0 अश्विनी कुमार, डॉo j n पंत, डॉo दीपा पंत, डॉo परमेश मौजूद रहे।

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232