Skip to main content

दिनांक 17.04.2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र 18002 लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में नवप्रवेशित शिक्षार्थियों हेतु एक दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

दिनांक 17.04.2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र 18002 लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में नवप्रवेशित शिक्षार्थियों हेतु एक दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Dikshant
दिनांक 17.04.2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र 18002 लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में नवप्रवेशित शिक्षार्थियों हेतु एक दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज दिनांक 17/4/2026 को लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में स्थापित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के अध्ययन केंद्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों में नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडे, क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर कमलेश कुमार भाकुनी, सहायक समन्वयक डॉ. प्रीती पंत एवं डॉ. चारू चंद्र पंत ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी ने सभी शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय परिवार में स्वागत किया गया। डॉ चारू चंद्र पंत ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के उद्देश्यों, प्रवेश, परीक्षा एवं विश्विद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से शिक्षार्थियों को परिचित कराया गया। उनके द्वारा शिक्षार्थियों की शैक्षिक समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र ही समय-सारणी जारी कर परामर्श सत्रों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में डॉ प्रीती पंत, डॉ गरिमा पुनेठा, पंकज जोशी, दिनेश जोशी, नवीन सेठी, प्रकाश रावत आदि उपस्थित रहे।

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232