Skip to main content

कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने किया उत्तरकाशी क्षेत्रीय केंद्र एवं अध्ययन केंद्र का निरीक्षण, शिक्षा विस्तार पर जोर

कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने किया उत्तरकाशी क्षेत्रीय केंद्र एवं अध्ययन केंद्र का निरीक्षण, शिक्षा विस्तार पर जोर

uttarkashi
कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने किया उत्तरकाशी क्षेत्रीय केंद्र एवं अध्ययन केंद्र का निरीक्षण, शिक्षा विस्तार पर जोर उत्तरकाशी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने आज क्षेत्रीय केंद्र उत्तरकाशी तथा विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र, राम चन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अध्ययन केंद्र की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. लोहनी ने जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विश्वविद्यालय की नीतियों एवं राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में प्रस्तावित कौशल विकास केंद्रों की योजना पर भी प्रकाश डाला। कुलपति ने विश्वविद्यालय की पुस्तक वितरण योजना एवं प्रचार-प्रसार की अद्यतन जानकारी साझा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा को सुलभ बनाना है। जनप्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा उत्तराखंड में शिक्षा के विकास और विस्तार पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में अपने कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रमेश चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय की योजनाएं प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अपने स्तर पर इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास से जोड़ेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक प्रोफेसर मधु थपलियाल ने विश्वविद्यालय के उद्देश्यों एवं उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री अनिल कंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री मुरारी लाल भट्ट, राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि श्री असवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री महर, श्री नौटियाल, श्री जितेंद्र राणा, सहायक समन्वयक डॉ. दीपेन्द्र रावत, डॉ. प्रदीप, डॉ. ममता, छात्र प्रतिनिधि श्री विनय चौहान, ग्राम प्रधान, अध्ययन केंद्र का स्टाफ एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232