Promotional Tour : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने राजकीय इंटर कॉलेज कुलसारी में किया प्रचार-प्रसार एवं छात्र अभिप्रेरण कार्यक्रम
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की प्रचार एवं प्रसार टीम द्वारा राजकीय इण्टर कालेज कुलसारी में प्रचार प्रसार कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय की टीम द्वारा कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों से अवगत कराया गया। उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने की प्रक्रिया व विश्वविद्यालय के उद्देश्यों से भी अवगत कराया गया। राजकीय इण्टर कॉलेज के शिक्षकों व प्रधानाचार्य के द्वारा भी मुक्त विश्वविद्यालय व इसके पाठ्यक्रमों को लेकर बहुत सारे प्रश्न किए गए जिनका समाधान प्रचार प्रसार टीम द्वारा किया गया। टीम द्वारा रोजगारपरक शिक्षा के महत्त्व में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की भूमिका को भी रेखांकित किया गया।
विश्वविद्यालय की प्रचार प्रसार टीम में श्री विकास जोशी और सुश्री ऋतंबरा नैनवाल विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे।
इस प्रचार प्रसार कार्यक्रममें इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री शंकर दत्त पुरोहित, शिक्षक गण श्री सुंदर आगरी व आर. एस. नेगी एवं अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
- Log in to post comments
