Promotional Tour : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सिमली में किया प्रचार-प्रसार कार्यक्रम
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की प्रचार एवं प्रसार टीम द्वारा अटल उत्कृष्ठ राजकीय इण्टर कालेज से सिमली में प्रसार कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय की टीम द्वारा कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों से अवगत कराया गया उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने की प्रक्रिया व विश्वविद्यालय के उद्देश्यों से भी अवगत कराया गया राजकीय इण्टर कॉलेज के शिक्षकों व प्रधानाचार्य के द्वारा भी मुक्त विश्वविद्यालय व इसके पाठ्यक्रमों को लेकर बहुत सारे प्रश्न किए गए जिनका की समाधान प्रचार प्रसार टीम द्वारा किया गया
विश्वविद्यालय की एवं प्रसार टीम में कर्णप्रयाग क्षेत्रीय केंद्र की सहायक क्षेत्रीय निदेशक प्रियंका लोहनी, डॉ . लता जोशी एवं डॉ . मनोज पांडे शामिल रहे
इस प्रचार प्रसार कार्यक्रममें इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री डीडी शर्मा , शिक्षक गण श्रीमती अनुपमा साह व श्रीराजबीर सिंह नेगी एवं अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया
- Log in to post comments
