Skip to main content

लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में निःशुल्क पुस्तक मेले में उमड़ी पुस्तक प्रेमियों की भीड़। विद्यार्थियों के साथ शैक्षिक संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ

लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में निःशुल्क पुस्तक मेले में उमड़ी पुस्तक प्रेमियों की भीड़। विद्यार्थियों के साथ शैक्षिक संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ

Pustak mela
*लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में निःशुल्क पुस्तक मेले में उमड़ी पुस्तक प्रेमियों की भीड़। विद्यार्थियों के साथ शैक्षिक संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।* दिनांक 21 अप्रैल 2026 को लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोo नवीन चंद्र लोहनी जी की गरिमामयी उपस्थिति में निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम एवं शिक्षार्थियों के मध्य शैक्षिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रोo नवीन चंद्र लोहनी जी ने अपने संबोधन में कहा कि अध्ययन केंद्रों को किस प्रकार की सुविधाएं हैं, तथा विद्यार्थी किन-किन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं, विश्वविद्यालय की नीतियों तथा राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में कौशल विकास केंद्र खोलने की योजना के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विश्वविद्यालय के पुस्तक-वितरण योजना एवं प्रचार-प्रसार संबंधी अद्यतन जानकारी से अवगत कराया गया। उनके द्वारा छात्र-छात्राओं से अपील की गई की वह विश्वविद्यालय के डुएल-डिग्री प्रोग्राम से जोड़कर अपने कौशल को आगे बढ़ाएं, ताकि भविष्य की चुनौतियों का भी सामना कर सकने में सक्षम हो सकें। उन्होंने अध्ययन केंद्रों द्वारा पुस्तक वितरण कार्यक्रम के माध्यम से छात्र - छात्राओं को जोड़े जाने के अभियान की अत्यंत सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से संचालित परामर्श सत्रों, ई- शिक्षण सामग्री, हेलो हल्द्वानी रेडियो ऐप आदि सुविधाओं के बारे में भी बताया तथा इन्हें उपयोग करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 चारू चंद्र पंत, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय निदेशक, पिथौरागढ़ डॉo कमलेश कुमार भाकुनी ने किया। परिसर प्रभारी निदेशक डॉ कमलेश कुमार भाकुनी ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अध्ययन केंद्र सदैव छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री भास्कर चंद्र जोशी ने अपने वक्तव्य में क्षेत्रीय केंद्र को छात्र सहायता एवं नवाचार केंद्र के तौर पर कार्य करने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा को लचीला, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु तीव्रता से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ जगत सिंह कथायत, संकायाध्यक्ष कला संकाय डॉ नीलाक्षी जोशी, संकायाध्यक्ष वाणिज्य एवं प्रबंधन डॉ रुचिता पंगरिया, सहायक समन्वयक डॉ. प्रीति पंत, डॉ., डॉ. शालिनी पांडे, डॉ सन्तोष कुमार, परिसर मीडिया प्रभारी डॉ ए एस जगेड़ा, डॉ. कौशल किशोर बिजल्वाण, डॉ दीपक कुमार, डॉ खीमानंद बिनवाल, डॉ भावना भट्ट, डॉ. पूजा पाण्डेय, डॉ भावना पांडे, श्री दिनेश जोशी, श्री नरेश जोशी एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों के 100 से अधिक छात्र - छात्राएं मौजूद रहे।

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232