Skip to main content

कुलपति ने लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

कुलपति ने लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Program
शीतकालीन परीक्षाओं के दौरान आज माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी जी ने लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, हल्दूचौड़ स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति जी ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं पारदर्शिता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों से परीक्षा की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली तथा परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षकों और कर्मियों से भी बातचीत की। कुलपति ने केंद्र में चल रही परीक्षा प्रक्रिया को संतोषजनक बताते हुए निर्देश दिए कि परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता, अनुशासन और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाएं। निरीक्षण के समय परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थी शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देते हुए दिखाई दिए। कुलपति ने परीक्षा केंद्र में साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। कुलपति जी ने कहा कि विश्वविद्यालय परीक्षाओं की शुचिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण करता रहता है, ताकि परीक्षा प्रणाली निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के संबंधित अधिकारी एवं परीक्षा से जुड़े कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232