क्षेत्रीय कार्यालय, पिथौरागढ़ के अंतर्गत किए जा रहे प्रचार-प्रसार कार्य के तहत दिनांक 19/06/2026 को दयासागर इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ में अध्ययनरत बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
क्षेत्रीय कार्यालय, पिथौरागढ़ के अंतर्गत किए जा रहे प्रचार-प्रसार कार्य के तहत दिनांक 19/06/2026 को दयासागर इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ में अध्ययनरत बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
/ June 20, 2026
Submitted by
pawankumar
on June 20, 2026
क्षेत्रीय कार्यालय, पिथौरागढ़ के अंतर्गत किए जा रहे प्रचार-प्रसार कार्य के तहत आज दिनांक 19/06/2026 को दयासागर इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ में अध्ययनरत बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के अंतर्गत मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान करना तथा आगामी प्रवेश सत्र जुलाई-2026 के बारे में अवगत कराना था। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आलोक सिंह जी को विश्विद्यालय के प्रचार-प्रसार अभियान से शिक्षार्थियों को मिलने वाले लाभ के बारे में भी अवगत कराया गया।
विद्यालय के शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय केंद्र पिथौरागढ़ के सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री भास्कर चंद्र जोशी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र के शिक्षार्थियों के लिए मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा वरदान बनकर उभरी है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा डुएल डिग्री पाठ्यक्रमों को स्वीकृति दी गई है, अतः शिक्षार्थी संस्थागत प्रणाली के साथ-साथ दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के तहत भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। उच्च शिक्षा में लचीलापन एवं विद्यार्थी केंद्रित शिक्षा प्रदान करना उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की विशेष पहचान है। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने ध्यानपूर्वक सभी जानकारियों को ग्रहण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षार्थियों को मुक्त विश्वविद्यालय की स्व-निर्देशित अध्ययन सामग्री, विभिन्न प्रकार की ऑडियो-वीडियो शिक्षण सामग्री आदि के बारे में भी विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय, पिथौरागढ़ से श्री पंकज जोशी उपस्थित रहे।