Medical Camp at Adopted Village
"विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव "बसानी" में 2 अक्टूवर, 2022 (रविवार) को वृहद स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन"
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव "बसानी" में 2 अक्टूवर, 2022 (रविवार) को वृहद स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के 97 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करा कर दवाईयां प्राप्त की। इस दौरान शुगर, बीपी आदि की जांचे भी की गयी। शिविर के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डा. नीलाम्बर भट्ट, वरिष्ठ उदर रोग विशेषज्ञ डा. मनोज जोशी व डा. उषा भट्ट ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाईयां दी। सरमाउण्ट पब्लिक स्कूल परिसर में 10.30 बजे से 2 बजे तक आयोजित इस चिकित्सा शिविर में सभी दवाईयों की निःशुल्क व्यवस्था राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा की गयी थी। शिविर में बुखार के सर्वाधिक मरीज आये थे जिनका उचित ईलाज किया गया।
- राजेन्द्र सिंह क्वीरा
Event Date
02 Oct 2022
