दिनांक 28 जुलाई, 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा एम.ए. गृह विज्ञान पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कार्यशाला के प्रथम दिवस पर उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ
दिनांक 28 जुलाई, 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा एम.ए. गृह विज्ञान पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कार्यशाला के प्रथम दिवस पर उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ
/ July 29, 2026
Submitted by
pawankumar
on July 29, 2026
दिनांक 28 जुलाई, 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा एम.ए. गृह विज्ञान पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कार्यशाला के प्रथम दिवस पर उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को गृह विज्ञान के संकाय सदस्यों द्वारा कार्यशाला के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं शैक्षणिक महत्व से अवगत कराया गया। निदेशक, स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा, प्रोफेसर मंजरी अग्रवाल द्वारा कार्यशाला हेतु गृह विज्ञान के शिक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी गई। कार्यशाला के प्रथम दिवस में विद्यार्थियों को कार्यशाला के उद्देश्य, स्वरूप एवं शैक्षणिक महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें नियमित कक्षाओं, प्रायोगिक कार्यों तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। कार्यक्रम में विभाग के समस्त शिक्षकगण डॉ० दीपिका वर्मा, डॉ० प्रीति बोरा, श्रीमती मोनिका द्विवेदी, डॉ ज्योति जोशी, डॉ० पूजा भट्ट एवं एम.ए. गृह विज्ञान के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।