Skip to main content

दिनांक 23. 5 2026 राजकीय महाविद्यालय कळजीखाल में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन; विद्यार्थियों को बांटी गई अध्ययन सामग्री

दिनांक 23. 5 2026 राजकीय महाविद्यालय कळजीखाल में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन; विद्यार्थियों को बांटी गई अध्ययन सामग्री

Prachar Prasar
दिनांक 23. 5 2026 राजकीय महाविद्यालय कळजीखाल में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन; विद्यार्थियों को बांटी गई अध्ययन सामग्री ​कळजीखाल (पौड़ी गढ़वाल): राजकीय महाविद्यालय कळजीखाल में संचालित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के अध्ययन केंद्र (कोड: 14053) के सौजन्य से 'पुस्तक मेले' का आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य पुस्तकों को विद्यार्थियों तक पहुँचाना और उनमें स्वाध्याय के प्रति रुचि जगाना था। ​अध्ययन केंद्र की समन्वयक (Coordinator) डॉ शोभा रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त विभिन्न पाठ्यक्रमों की बची हुई पुस्तकों को सुनियोजित ढंग से प्रदर्शित करने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय और मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकता और रुचि के अनुसार नि:शुल्क पुस्तकें व अध्ययन सामग्री वितरित की गईं। ​डॉ शोभा रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकें ज्ञान का सबसे बड़ा स्रोत हैं। इस मेले का उद्देश्य पुस्तकों का सही सदुपयोग करना है, तथा सुदूर पर्वतीय क्षेत्र के विद्यार्थियों तक अध्ययन सामग्री की सुलभता सुनिश्चित करना भी है ताकि कोई भी छात्र संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। ​इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.के. बी.श्रीवास्त, डॉ राजीव सिंह कनौजिया,डॉ. दयाधर सेमवाल,डॉ.निशा चौहान, श्रीमती दमयंती शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232