Skip to main content

दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र संख्या 17066, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मनीला (अल्मोड़ा) में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन

Program
दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र संख्या 17066, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मनीला (अल्मोड़ा) में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ. खिला कोरंगा के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया तथा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन एवं अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की प्रवेशोपरांत शैक्षणिक प्रक्रिया, असाइनमेंट, परीक्षा एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।