दिनांक 12 अगस्त 2026 को रानीखेत डिग्री कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में दूर-दूर से आए विद्यार्थियों, युवाओं एवं अन्य प्रतिभागियों के मध्य उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं प्रवेश प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार किया
दिनांक 12 अगस्त 2026 को रानीखेत डिग्री कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में दूर-दूर से आए विद्यार्थियों, युवाओं एवं अन्य प्रतिभागियों के मध्य उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं प्रवेश प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यावसायिक एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसरों तथा विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया के संबंध में भी अवगत कराया गया।
रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें “उच्च शिक्षा आपके द्वार” की भावना के अनुरूप उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से जुड़ने एवं उच्च शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस प्रकार रोजगार मेले का उपयोग विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं प्रवेश संबंधी गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी रूप से किया गया।
- Log in to post comments
