दिनांक 11/06/2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र, देहरादून में उच्च शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया
दिनांक 11/06/2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र, देहरादून में उच्च शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया
/ June 12, 2026
Submitted by
pawankumar
on June 12, 2026
आज दिनांक 11/06/2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र, देहरादून में उच्च शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम में प्राे0 मंजरी अग्रवाल ने सभी का परिचय प्राप्त किया और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों मे प्रवेश सम्बंधित जानकारी छात्राओं और संस्थान कार्मिकों को दी गयीं, विश्वविद्यालय परिसर निदेशक, देहरादून डॉ0 सुभाष रमोला ने कहा कि शिक्षा समाज को जागृत एवं विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है और उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक उच्च शिक्षा पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
गृह विज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉ0 प्रीति बोरा ने छात्राओं को स्वास्थ्य और पोषण के बारे मे बताया और कहा कि अपने भोजन मे मौसमी फलों का सेवन अवश्य करें योग विज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉo नीता देवली ने योग के द्वारा अपने तन और मन को स्वस्थ रखने के तरीके बताये, सहायक क्षेत्रीय निदेशक गोविन्द सिंह रावत ने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की शैक्षिक योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत मे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तक मेले के माध्यम से राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र, देहरादून पुस्तकालय हेतु निःशुल्क पुस्तके दीं गयीं जो छात्राओं और प्रतिभागियों के शैक्षिक एवं ज्ञानवर्धन मे सहायक सिद्ध हो।
इस अवसर पर राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र, देहरादून की प्रभारी मधु नवानी, पूजा उप्रेती तथा समस्त कार्मिक आदि उपस्थित रहे। उपस्थित कार्मिकों के द्वारा विश्वविद्यालय के इस प्रयास की सराहना की गयीं।