डी ए वी इंटर कॉलेज पौड़ी में सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री पंकज कुमार द्वारा एक प्रचार प्रसार तथा प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया
डी ए वी इंटर कॉलेज पौड़ी में सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री पंकज कुमार द्वारा एक प्रचार प्रसार तथा प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया
/ June 20, 2026
Submitted by
pawankumar
on June 20, 2026
शैक्षिक अवसरों को सुदूर क्षेत्रों तक पहुँचाने के उद्देश्य से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी की विशेष पहल “उच्च शिक्षा आपके द्वार” के प्रचार प्रसार हेतु 17/06/ 2026 को डी ए वी इंटर कॉलेज पौड़ी में सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री पंकज कुमार द्वारा एक प्रचार प्रसार तथा प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सत्र के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विविध शैक्षणिक और कौशलमूलक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई । तथा इस बात पर विशेष जोर दिया कि आज की शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि नवाचार की सोच विकसित करना, तकनीकी दक्षता हासिल करना और रोजगार व उद्यमिता की संभावनाओं को बढ़ाना है।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डिजिटल लर्निंग, ऑनलाइन संसाधनों की जानकारी दी गई, जिससे वे अपनी सुविधा और रुचि के अनुसार शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री पंकज कुमार , प्रधानाचार्य श्री बालेश्वर प्रसाद एवं
छात्र-छात्राएं उपस्थिति रहे।