विश्व पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। पृथ्वी दिवस इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि, इस दिन हमें ग्लोबल वार्मिंग के बारे में पर्यावरणविदों के माध्यम से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का पता चलता है। पृथ्वी दिवस जीवन संपदा को बचाने व पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में जागरूकता भी पैदा करता है। जनसंख्या वृद्धि ने प्राकृतिक संसाधनों पर अनावश्यक बोझ डाला है, संसाधनों के सही इस्तेमाल के लिए पृथ्वी दिवस जैसे कार्यक्रमों का महत्व बढ़ गया है। इस बारे में विस्तृत जानकारी लेकर आ रही हैं उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञानं विभाग से डॉ० रूचि पाण्डे।
विश्व पृथ्वी दिवस 22 April 2023 (Dr. Ruchi Pandey).mp3

