चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन, कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी जी रहे मुख्य अतिथि
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन, कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी जी रहे मुख्य अतिथि
/ April 09, 2026
Submitted by
pawankumar
on April 9, 2026
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन, कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी जी रहे मुख्य अतिथि
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 37वें AICZ एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन 9 अप्रैल 2026 को गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर समारोह की शोभा बढ़ाई।
समापन सत्र के दौरान प्रो. लोहनी जी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
अपने संबोधन में प्रो. लोहनी ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ज्ञान के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच होते हैं, जो शोध और नवाचार को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं और शोधार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में देश-विदेश के शिक्षाविद, वैज्ञानिक, शोधकर्ता एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विभिन्न सत्रों में समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई और शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किए गए।
समापन समारोह के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा सम्मेलन के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई गई।