भुजान इंटर कॉलेज में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र रानीखेत द्वारा विश्वविद्यालय में चल रहे प्रवेश कार्यक्रम के संबंध में प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भुजान इंटर कॉलेज में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र रानीखेत द्वारा विश्वविद्यालय में चल रहे प्रवेश कार्यक्रम के संबंध में प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न भाषा पाठ्यक्रमों, प्रबंधन, BCA, MCA, होमस्टे मैनेजर सहित अन्य रोजगारपरक एवं उपयोगी पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही लचीली एवं सुविधाजनक अध्ययन व्यवस्था के बारे में भी बताया गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी अन्य शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत व्यस्तताओं के साथ उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं।
छात्र-छात्राओं से आग्रह किया गया कि विश्वविद्यालय एवं प्रवेश संबंधी इस जानकारी को वे अपने घर-परिवार, आस-पड़ोस एवं परिचितों तक भी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा के अवसरों का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों को भी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने तथा नौकरी के साथ-साथ अपनी शैक्षणिक जिज्ञासा एवं अध्ययन की रुचि को बनाए रखते हुए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही। उनके सहयोग एवं सहभागिता से प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
- Log in to post comments
