अखिल भारतीय किसान मेले में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का प्रचार-प्रसार कार्यक्रम एवं निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन
अखिल भारतीय किसान मेले में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का प्रचार-प्रसार कार्यक्रम एवं निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन
दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को अखिल भारतीय किसान मेला, पंतनगर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष प्रचार-प्रसार कार्यक्रम एवं निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि माननीय श्री राज्यपाल एवं कुलाधिपति जी थे जिसमे माननीय कुलपति उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय प्रो नवीन चंद्र लोहनी द्वारा भी प्रतिभागिता की गई । कुलपति जी द्वारा उद्घाटन सत्र में पधारे विशिष्ट अतिथि माननीय कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की पुस्तके भी भेंट की गई । इस अवसर पर कुलपति जी द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के लगे स्टाल का उद्घाटन किया तथा उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का उद्देश्य राज्य के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को शिक्षा के अवसरों से जोड़ने तथा विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों, किसानों तथा आम जनमानस को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, पाठ्यक्रमों एवं उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर विभिन्न गांवों से आए किसानों एवं स्थानीय लोगों के मध्य विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसरों के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है । इस निःशुल्क पुस्तक वितरण के साथ साथ मेले में विद्यार्थियों, किसानों एवं अन्य प्रतिभागियों को उपयोगी पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री की जानकारी दी गई तथा उन्हें विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम प्रचार प्रसार टीम द्वारा किया जा रहा है जिसमे सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रेखा बिष्ट, डॉ विनोद कुमार बिरखानी, डॉ सुमित सिंह, डॉ दीपक कुमार शर्मा, श्रीमती मधु डोगरा एवं श्री मनीष कुमार तथा रेडियो विभाग से श्री हरीश गोयल, श्रीमती सोनू भट्ट सम्मिलित हैं । रेडियो टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से पधारे विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं किसानों की बाईट भी ली गई तथा उनके विचार भी साझा किये ।
- Log in to post comments
