Skip to main content

अध्ययन केंद्र मुनस्यारी-18038 में ग्रीष्मकालीन सत्र जुलाई 2026 में नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए हाइब्रिड मॉड में दीक्षारम्भ कार्यशाला का आयोजन किया गया

Program
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफ़ेसर नवीन चंद्र लोहनी के निर्देशानुसार एवं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफ़ेसर नवीन चंद्र लोहनी के निर्देशानुसार एवं क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में अध्ययन केंद्र मुनस्यारी-18038 में ग्रीष्मकालीन सत्र जुलाई 2026 में नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए हाइब्रिड मॉड में दीक्षारम्भ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अध्ययन केंद्र समन्वयक और प्रभारी प्राचार्य डॉo राहुल पाण्डेय ने किया। उन्होंने अध्ययन केंद्र में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर उपलब्ध विषयों और परामर्शदाताओं के संबंध में शिक्षार्थियों को जानकारी दी। इसी क्रम में उन्होंने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, पुस्तक प्राप्ति, परीक्षा कार्यक्रम, सत्रीयकार्य, छात्रवृत्ति, बैक एवं प्रयोगात्मक परीक्षा, परिणाम और डिग्री एवं समय -समय पर आयोजित किये जाने वाले परामर्श सत्रों के विषय में सारगर्भित जानकारी प्रदान की। इस कार्यशाला में अध्ययन केंद्र के परामर्शदाता डॉo भारत सिंह, श्री चंद्र प्रकाश आर्या, डॉo रिफाकत अली, डॉo उदयभान, डॉo प्रशांत जोशी, डॉo अशोक मौर्य, डॉo रीतू, डॉo चेतन चंद जोशी, डॉo मनीषा पांडे, श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, ने अपने विषय से संबंधित जानकारियां साझा की। कार्यक्रम में परिचय और स्वागत वक्तव्य डॉo रिफाकत द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय से सुश्री निधि मारौठिया, पूजा, हिमांशु, कविता, कमलेश, अजय एवं अन्य शिक्षार्थी मौजूद रहे।। कार्यशाला का शुभारंभ अध्ययन केंद्र समन्वयक और प्रभारी प्राचार्य डॉo राहुल पाण्डेय ने किया। उन्होंने अध्ययन केंद्र में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर उपलब्ध विषयों और परामर्शदाताओं के संबंध में शिक्षार्थियों को जानकारी दी। इसी क्रम में उन्होंने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, पुस्तक प्राप्ति, परीक्षा कार्यक्रम, सत्रीयकार्य, छात्रवृत्ति, बैक एवं प्रयोगात्मक परीक्षा, परिणाम और डिग्री एवं समय -समय पर आयोजित किये जाने वाले परामर्श सत्रों के विषय में सारगर्भित जानकारी प्रदान की। इस कार्यशाला में अध्ययन केंद्र के परामर्शदाता डॉo भारत सिंह, श्री चंद्र प्रकाश आर्या, डॉo रिफाकत अली, डॉo उदयभान, डॉo प्रशांत जोशी, डॉo अशोक मौर्य, डॉo रीतू, डॉo चेतन चंद जोशी, डॉo मनीषा पांडे, श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, ने अपने विषय से संबंधित जानकारियां साझा की। कार्यक्रम में परिचय और स्वागत वक्तव्य डॉo रिफाकत द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय से सुश्री निधि मारौठिया, पूजा, हिमांशु, कविता, कमलेश, अजय एवं अन्य शिक्षार्थी मौजूद रहे।