6th Biotechnology Conclave के दूसरे दिन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम एवं निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन
6th Biotechnology Conclave के दूसरे दिन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम एवं निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन
हल्द्वानी, 25 सितंबर 2026।
6th Biotechnology Conclave के दूसरे दिन, आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, पटवाडॉगर, नैनीताल में आदर्श अध्ययन केन्द्र (16000), उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष प्रचार-प्रसार कार्यक्रम एवं निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों, किसानों तथा आम जनमानस को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, पाठ्यक्रमों एवं उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर विभिन्न गांवों से आए किसानों एवं स्थानीय लोगों के मध्य विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसरों के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
कार्यक्रम में आदर्श अध्ययन केन्द्र (16000) हल्द्वानी के समन्वयक डॉ. विशाल कुमार शर्मा, केन्द्र की सदस्य डॉ. मनीषा पंत तथा ऑफिस स्टाफ श्रीमती रक्षिता काण्डपाल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डॉ. एस. एन. ओझा एवं डॉ. विनोद कुमार ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
निःशुल्क पुस्तक मेले में विद्यार्थियों, किसानों एवं अन्य प्रतिभागियों को उपयोगी पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री की जानकारी दी गई तथा उन्हें विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. विशाल कुमार शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का उद्देश्य राज्य के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को शिक्षा के अवसरों से जोड़ने तथा विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
6th Biotechnology Conclave के दूसरे दिन आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से जैव प्रौद्योगिकी, उच्च शिक्षा एवं ग्रामीण समुदाय के बीच शैक्षणिक संवाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
- Log in to post comments
