11 जून 2026, निदेशक, क्षेत्रीय सेवाएँ निदेशालय (RSD), प्रो. गिरिजा पांडेय द्वारा क्षेत्रीय केंद्र रानीखेत का औपचारिक निरीक्षण किया गया
11 जून 2026, निदेशक, क्षेत्रीय सेवाएँ निदेशालय (RSD), प्रो. गिरिजा पांडेय द्वारा क्षेत्रीय केंद्र रानीखेत का औपचारिक निरीक्षण किया गया
/ June 12, 2026
Submitted by
pawankumar
on June 12, 2026
11 जून 2026, निदेशक, क्षेत्रीय सेवाएँ निदेशालय (RSD), प्रो. गिरिजा पांडेय द्वारा क्षेत्रीय केंद्र रानीखेत का औपचारिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय केंद्र में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं, कार्यालयीन कार्यप्रणाली, पत्रावलियों, अभिलेखों एवं अन्य प्रशासनिक रिकॉर्ड का गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जे. एस. रावत, सहायक क्षेत्रीय निदेशक रुचि आर्या तथा कार्यालय सहायक उमा शंकर नेगी द्वारा क्षेत्रीय केंद्र रानीखेत की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों, छात्र सहायता सेवाओं, प्रवेश एवं परीक्षा संबंधी कार्यों तथा विश्वविद्यालय के प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों से भी अवगत कराया गया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग के प्रो. एस. एन. ओझा भी उपस्थित रहे।