Hear from our alumni about their journey with Uttarakhand Open University
मुक्त विश्वविद्यालय पूर्व छात्र समिति (उत्तराखंड मुक्त विश्विद्यालय) , जिसकी शुरुआत मई 2017 में और विधिवत स्थापना 14 जून 2018 को हुई, विश्वविद्यालय के सभी पूर्व एवं वर्तमान छात्रों को एक साझा मंच प्रदान करती है। इस समिति का उद्देश्य सामाजिक, शैक्षणिक और पेशेवर जुड़ाव को सुदृढ़ करना है, ताकि विश्वविद्यालय और उसके पूर्व छात्र एक- दूसरे के विकास में निरंतर सहयोग कर सकें ।
· पूर्व छात्रों और विश्वविद्यालय के बीच मजबूत एवं निरंतर संवाद स्थापित करना ।
· अनुभव, ज्ञान और कौशल के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना ।
· वर्तमान छात्रों को पूर्व छात्रों के मार्गदर्शन से लाभान्वित करना ।
· सामाजिक, शैक्षणिक एवं पेशेवर नेटवर्किंग को सशक्त बनाना ।
हम अपने सभी पूर्व छात्र–छात्राओं से अनुरोध करते हैं कि मुक्त विश्वविद्यालय पूर्व छात्र समिति में अपना पंजीकरण अवश्य करें और अपने ज्ञान, कौशल एवं बहुमूल्य सुझावों से विश्वविद्यालय को निरंतर समृद्ध करते रहें।
आपकी विशेषज्ञता, आपका अनुभव, आपका मार्गदर्शन, और विश्वविद्यालय के प्रति आपका भावनात्मक जुड़ाव हमारे वर्तमान एवं आगामी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत मूल्यवान हैं।
आपका सहयोग किसी भी रूप में स्वागतयोग्य है-
· सदस्यता ग्रहण करना,
· व्याख्यानों/वेबिनार के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान करना,
· तकनीकी सहयोग देना
· आर्थिक सहयोग अथवा संसाधन उपलब्ध कराना।
आपका प्रत्येक योगदान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।
प्रवेश: 05946286002
परीक्षा: +91-5946286022
पुस्तकें: +91-5946286001
अन्य: +91-5946286000
(सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक : सोमवार से शनिवार)
Stay informed about the latest updates, admissions, examinations, events and important notices from Uttarakhand Open University.