Skip to main content

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र- पिथौरागढ़ द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु पीएम श्री केo एनo उप्रेती राजकीय इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के मध्य एक शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रम

Prachar Prasar
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र- पिथौरागढ़ द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु पीएम श्री केo एनo उप्रेती राजकीय इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के मध्य एक शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी ग्रीष्मकालीन प्रवेश सत्र जुलाई-2026 की विस्तृत जानकारी प्रदान करना एवं शिक्षार्थियों की मुक्त विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों से संबंधित सभी संकाओं का निवारण करना था। जिसमें 80 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भरत सिंह ज्याला को विoविo की प्रचार-प्रसार सामग्री कैलेंडर, पैम्फलेट आदि भी प्रदान किया गया। शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय पिथौरागढ़ के सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री भास्कर चंद्र जोशी ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय ने जिस तरह से उच्च शिक्षा को सुगम, लचीला, पारदर्शी एवं उच्च गुणवत्तायुक्त बनाया है, वह वर्तमान परिदृश्य में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। कार्यक्रम में उपस्थित इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को मुक्त विश्वविद्यालय में संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। सहायक क्षेत्रीय निदेशक (पिथौरागढ़) द्वारा छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर एप्लीकेशन, साइबर सिक्योरिटी, मैनेजमेंट, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, पत्रकारिता, योग, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य, मानविकी इत्यादि पाठ्यक्रमों में स्वरुचि अनुसार प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया गया। मुक्त विश्वविद्यालय से डुएल-डिग्री के तहत पारंपरिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की सुविधा संबंधी जानकारियाँ भी प्रदान की गई, जिससे उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ व्यावसायिक संभावनाएं भी बढ़ सकें। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को मुक्त विश्वविद्यालय की स्व-निर्देशित अध्ययन सामग्री, विभिन्न प्रकार की ऑडियो-वीडियो शिक्षण सामग्री आदि के बारे में भी विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय सहायक श्री पंकज जोशी, विद्यालय का शिक्षण स्टाफ श्री एन के ओझा, श्री सी एस चिराल आदि उपस्थित रहे।