Skip to main content

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी जी ने सोमवार को विश्वविद्यालय की ग्रीष्मकालीन परीक्षाओं के अंतर्गत संचालित आरएलएस डिग्री कॉलेज, जसपुर परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

a

सोमवार को माननीय कुलपति ने जसपुर के आरएलएस डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी जी ने सोमवार को विश्वविद्यालय की ग्रीष्मकालीन परीक्षाओं के अंतर्गत संचालित आरएलएस डिग्री कॉलेज, जसपुर परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने परीक्षा कक्षों का अवलोकन कर परीक्षा संचालन, अनुशासन, गोपनीयता तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्राधीक्षक एवं परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षाएँ विश्वविद्यालय के निर्धारित मानकों एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएँ तथा परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। कुलपति ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा प्रणाली विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।