राजकीय महाविद्यालय,कमांद में आयोजित रामकथा साहित्यिक सामाजिक, वैज्ञानिक एवं ऐतिहासिक विश्लेषण पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में माननीय कुलपति महोदय प्रोo नवीन चंद्र लोहनी द्वारा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया
आज राजकीय महाविद्यालय,कमांद में आयोजित रामकथा साहित्यिक सामाजिक, वैज्ञानिक एवं ऐतिहासिक विश्लेषण पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में माननीय कुलपति महोदय उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय प्रोo नवीन चंद्र लोहनी द्वारा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। माननीय कुलपति महोदय द्वारा वर्तमान समय में रामायण की उपयोगिता एवं प्रासंगिता पर प्रकाश डाला गया तथा राम राज्य की परिकल्पना को अपनाने का आहवान किया गया।
इस अवसर क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री प्रीतम पंवार, डॉ० बल मुकुंद पाण्डे , राष्ट्रीय संगठन मंत्री, भारतीय इतिहास संकलन योजना, डॉ० राजेश कुमार निदेशक भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद,महाविद्यालय प्राचार्या प्रो० गौरी सेवक, अन्य महाविद्यालय से पधारे प्राचार्य, प्राध्यापकगण, शोधार्थी आदि उपस्थित थे।
- Log in to post comments
