राजकीय महाविद्यालय बनबसा में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के माननीय कुलपति महोदय का भव्य स्वागत!
राजकीय महाविद्यालय बनबसा में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के माननीय कुलपति महोदय का भव्य स्वागत!आज दिनांक 7 फरवरी को महाविद्यालय परिसर उस समय गरिमा से भर उठा, जब उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति, प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी जी की गरिमामयी उपस्थिति हुई।
माननीय कुलपति महोदय ने महाविद्यालय में संचालित UOU के केंद्रीय अध्ययन केंद्र का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की सुचारु व्यवस्थाओं और उत्कृष्ट संचालन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।यह सफल आयोजन प्राचार्य महोदय के कुशल निर्देशन और दूरदर्शी नेतृत्व का सीधा परिणाम है।अत्यंत अल्प सूचना (short notice) पर भी जिस प्रकार महाविद्यालय परिवार ने एकजुटता, तत्परता और समर्पण का परिचय दिया, वह अतुलनीय है। माननीय कुलपति जी व्यवस्थाओं से अत्यंत प्रभावित होकर और प्रसन्नचित्त होकर यहाँ से प्रस्थान किए। ![]()
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाने वाले निम्नलिखित कर्मठ सहयोगियों का विशेष आभार है:
श्रीमती कमला चड्ढा
श्रीमती जयंती देवी
श्री त्रिलोक चंद्र कांडपाल
श्री नर सोनू
श्री अमर सिंह
श्री विनोद चंद
#Hashtags:#GDCBanbasa #ProudMoment #UOUVisit #VCVisit #ProfNaveenChandraLohani #HigherEducationUttarakhand #TeamWork #Champawat #CollegeEvents #SuccessStory #उत्तराखंडमुक्तविश्वविद्यालय #शिक्षा #बनबसा
- Log in to post comments
