Skip to main content

पंतनगर किसान मेले में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्टॉल का कुलपति ने किया निरीक्षण

Program

पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेले के दौरान उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्टॉल का विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. डॉ. मनमोहन सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। दोनों कुलपतियों ने स्टॉल पर प्रदर्शित विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, पाठ्यक्रमों और जनसरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा इसकी सराहना की। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने आगंतुकों और किसानों को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों और शैक्षिक अवसरों के बारे में जानकारी भी प्रदान की।