पौड़ी में अध्ययन केंद्र और क्षेत्रीय केंद्र का कुलपति जी ने किया औचक निरीक्षण
पौड़ी में अध्ययन केंद्र और क्षेत्रीय केंद्र का कुलपति जी ने किया औचक निरीक्षण
पौड़ी, 15 अप्रैल 2026। प्रो. नवीन चंद्र लोहानी जी ने आज डॉ. बी.जी.आर. परिसर, पौड़ी में स्थित अध्ययन केंद्र 14009 एवं क्षेत्रीय केंद्र पौड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए समन्वयक और कर्मचारियों से मुलाकात की।
कुलपति जी ने कर्मचारियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और छात्र-हितैषी बनाने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर परिसर पौड़ी के पूर्व निदेशक प्रो. प्रभाकर बडोनी ने कुलपति का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान सह-समन्वयक डॉ. गौतम कुमार, परामर्शदाता डॉ. विक्रम सिंह नेगी, श्री जगदीश रावत, अजय नौटियाल एवं मनीष सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
औचक निरीक्षण के बाद केंद्र में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक संकेत मिले हैं।
- Log in to post comments
