Skip to main content

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और भारतीय पोस्ट के मध्य MOU का नवीनीकरण

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और भारतीय पोस्ट के मध्य MOU का नवीनीकरण

Prachar Prasar
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और भारतीय पोस्ट के मध्य MOU का नवीनीकरण नए सत्र से विद्यार्थी अब अपनी पुस्तकों को ट्रैक कर पाएंगेl आज दिनांक 23 जून 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और पोस्ट ऑफिस हल्द्वानी के मध्य अगले तीन वर्षों के लिए एमओयू रिन्यू किया गया l पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों ने इस बात का आश्वासन दिया की पोस्ट ऑफिस पूरी सजगता के साथ विश्वविद्यालय की पुस्तकों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा और विश्वविद्यालय के शिक्षार्थियों को निश्चित समय में पुस्तकें उसके घर तक उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाएगा यह निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा पोस्ट ऑफिस को एक्सेल शीट में विद्यार्थियों की समस्त सूचना जिसमें नाम एनरोलमेंट नंबर, पता और फ़ोन नंबर होंगे उपलब्ध कराए जाएंगे,पोस्ट ऑफिस का वाहन प्रत्येक दिन विश्वविद्यालय की डाक और पार्सल्स को रिसीव करने के लिए आएगा और साथ ही विद्यार्थी अब नए सत्र से पुस्तकों की स्थिति ट्रैक कर पाएंगेl विद्यार्थियों को पुस्तक भेजने के बाद एक ट्रैकिंग आईडी उपलब्ध की जाएगी जिससे विद्यार्थी अपनी पुस्तकों के पार्सल को आसानी से ट्रैक कर पाएंगे l अगले सत्र से यह प्रयास किया जा रहा है कि विद्यार्थी को 5 दिन दिवस के अंदर विश्वविद्यालय से डिस्पैच होने के उपरांत पुस्तक उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए पते पर डिलीवर कर दी जाएगी l कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी, MPDD के निदेशक प्रोफेसर पी. डी पंत, रजिस्टर श्री खेमराज भट्ट, पोस्ट मास्टर श्री चंदन बिष्ट, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव श्री नरेश शर्मा, सहायक निदेशक MPDD डॉ दीपांकुर जोशी, डॉक्टर घनश्याम जोशी, ICT विभाग से श्री राजेंद्र गोस्वामी, श्री नंदन अधिकारी उपस्थित रहे

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232