हरिद्वार जनपद के दूरस्थ महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज बुग्गावाला का सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ.बृजेश बनकोटी द्वारा निरीक्षण किया गया
आज हरिद्वार जनपद के दूरस्थ महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज बुग्गावाला का सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ.बृजेश बनकोटी द्वारा निरीक्षण किया गया तथा प्रवेश ,कॉउंसललिंग संबंधी जानकारी ली गयी।उन्होंने नए शिक्षा सत्र में प्रवेश बढ़ाने हेतु अभी से प्रचार प्रसार बढ़ाने के निर्देश अध्ययन केंद्र को दिए साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो के छात्रों हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रत्येक व्यक्ति तक उच्च शिक्षा पहुचाने हेतु प्रतिबद्ध है।प्रबंधक जिला पंचायत सदस्य जयन्त चौहान ने कहा कि नए सत्र हेतु ग्रामीण क्षेत्रो में प्रवेश जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।भविष्य में कॉलेज में छात्र सख्या निश्चित रूप से बढ़ेगी।
इस दौरान लंबित भुगतान पर भी चर्चा की गई तथा अतिशीघ्र बीजक पूर्ण कर क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया तथा नए सत्र में प्रचार प्रसार की योजना बनाई गई।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.मंजू अग्रवाल ,उपप्राचार्य यशवर्धन सिंह,समन्वयक टिंकू कुमार,कार्यालय सहायक मंसूर अहमद,संदीप कुमार,आदित्य चौहान,रजनीश सोम आदि उपस्थित रहे।
- Log in to post comments
