कैंसर के 90 फीसद मरीज चौथी अवस्था में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं जिनमें से केवल 20 फीसद लोगों को ही बचाया जा सक रहा है। ये चुनौती डाक्टर्स के लिए भी लगातार बनी हुई है कि पहली दूसरी या फिर तीसरी स्टेज का मरीज सही समय पर असपताल पहुंच सके। इसके लिए लोगों को अभी बहुत जागरूक होने की जरूरत है ये कहना है स्वामी राम कैंसर हास्पिटल हल्द्वानी के हैड ऑफ डिपार्टमेंट व वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. के. सी. पांडे का। मौका है राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस का। विस्तार से सुनते हैं कि किन किन लक्षणों के होने पर कौन कौन सा कैंसर हो सकता है और कब तुरंत डाक्टर्स से सलाह लेने की जरूरत है।
Dr. k c pandey .mp3

