दिनांक 29/05/2026 उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय तथा राष्ट्रिय संस्कृत संस्थान श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए
दिनांक 29/05/2026 उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय तथा राष्ट्रिय संस्कृत संस्थान श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए तथा राष्ट्रिय संस्कृत संस्थान श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल ,उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नवीन अध्ययन केंद्र बन गया। क्षेत्रीय केंद्र पौड़ी में अध्ययन केंद्रों की संख्या 13 हो गई। तथा इसके साथ ही उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय कुलपति महोदय प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी के निर्देशन में अपने संकल्प उच्च शिक्षा आपके द्वार की ओर एक मजबूत कदम के साथ और आगे बढ़ गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी, क्षेत्रीय निदेशक प्रो.एम सी पुरोहित, सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री पंकज कुमार उपस्थित रहे। तथा राष्ट्रिय संस्कृत संस्थान श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल की ओर से निदेशक प्रो. पी.वी.बी. सुब्रह्मण्यम , डॉ. अवधेश चंद्र बिजलवान मौजूद रहे।
- Log in to post comments
