दिनांक 03 जून 2026 को उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी (UOU) एवं राजकीय महाविद्यालय, जसपुर के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ
आज दिनांक 03 जून 2026 को उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी (UOU) एवं राजकीय महाविद्यालय, जसपुर के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ ।
MOU हस्ताक्षर के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के नेतृत्व में प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे—
• डॉ पुष्कर सिंह बिष्ट, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय जसपुर
• प्रो. गिरिजा पांडे, निदेशक RSD
• श्री खेमराज भट्ट, रजिस्ट्रार
• डॉ एम एम जोशी, अतिरिक्त निदेशक, आर एस डी
• श्रीमती रेखा बिष्ट, असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर, हल्द्वानी
• श्री पी एस परिहार, प्रशासनिक प्रमर्शदाता, आर एस डी
राजकीय महाविद्यालय, जसपुर अब उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नवीन अध्ययन केंद्र बन गया है । हल्द्वानी क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत 27 अध्ययन केंद्र हो गए हैं ।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय कुलपति महोदय प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी के निर्देशन में अपने संकल्प उच्च शिक्षा आपके द्वार की ओर एक मजबूत कदम के साथ और आगे बढ़ गया।
इस अवसर पर सभी ने डॉ पुष्कर सिंह प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय जसपुर को बधाई दी ।
- Log in to post comments
