नशा मुक्ति में परिवार की भूमिका अति आवश्यक तथा महत्वपूर्ण होती है। यदि परिवार अपने बच्चों की परवरिश करते समय उनकी ऐसी गतिविधियों पर नजर न रखें तो धीरे-धीरे वे बच्चे बुरी संगत में पड़ सकते हैं और छोटे-छोटे नशे करने का प्रयास करने लगते हैं, इसलिए परिवार को चाहिए कि वह शुरू से ही अपने बच्चों के साथ समय बिताएं तथा उन्हें अच्छे संस्कार दें। परिवार नशेड़ी सदस्य की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखे। समुदाय की भी सक्रिय भूमिका नशों से निजात दिलवाने में जरूरी है क्योंकि इसमें समूह समाज, अधिकारी तथा कर्मचारी सभी शामिल हैं। सभी के साथ व सहयोग से नशे उपलब्ध कराने वालों पर सख्त नजर रखते हुए तुरंत कार्रवाई करवाने या करने में पूर्ण सहयोग देना चाहिए। स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, सिविल सोसायटियों, गैर-सरकारी संगठनों, पंचायतों व शहरी निकायों के प्रतिनिधियों, युवा क्लबों, विद्यार्थी संगठनों तथा सरकारी कर्मचारियों को नशा मुक्ति अभियान में पूरा योगदान देना चाहिए। नशा के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए जागरूकता पैदा करनी आवश्यक है। यह सुनिश्चित करना होगा कि इलाके में न कोई अपना न कोई अन्य व्यक्ति नशा ला सके, न उसे बेच सके और न ही उसका प्रयोग कर सके। इन्ही सब बातों पर आपके रेडियो हैलो हल्द्वानी ने बात की नैनीताल पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर विजय और ललित जोशी से।
Young Haldwani - नशे के विरुद्ध परिवार और समाज की भूमिका.mp3

