राज्य के बड़े शहरों में बने स्पा सेंटर्स में बड़े पैमाने पर पहाड़ से महिला तस्करी कर लड़कियों को लाया जा रहा है महिला आयोग इसे लेकर बेहद संजीदा है और जल्द ही स्पा सेंटर्स को लेकर कड़े नियम लागू करने वाला है ये कहना है राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल का। कुसुम कंडवाल जी कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न को लेकर दो दिवसीय सेमिनार में शिरकत करने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय आई थी। जनवरी 2022 में उन्होंने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का कार्यभार संभाला है। भावी योजनाओं में उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान और महिला समूहों के साथ मिलकर महिला हिंसा, साइबर अपराध समेत तमाम महिला मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं जाएंगे। साथ ही हर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल बनाए जाने की दिशा मे भी काम हो रहा है। शादी के चंद महीनों बाद ही तलाक लेने के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयोग ने निर्णय लिया है कि विवाह पूर्व लड़का लड़की व परिजनों को काउंसलिंग दी जाएगी। विस्तार से सुनते हैं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल को रेडियो जर्नलिस्ट सुनीता भास्कर के साथ में आपके अपने रेडियो हैलो हल्द्वानी में।
kusum kandwal edit.mp3

