दर्द रोग विशेषज्ञ चिकित्सा की दुनिया में एक उभरता हुआ क्षेत्र है। इन्हें आमतौर पर interventional pain specialist के तौर पर जाना जाता है। शरीर में किसी भी तरह का दर्द हो मसलन कमर दर्द. घुटने में दर्द, कंधों में दर्द या फिर कई बार पेट दर्द व सरदर्द भी इसके दायरे में आता है। पहली कोशिश एक interventional pain specialist की रहती है कि वह बिना दवाईयों के इस दर्द को दूर करे। इसके लिए दैनिक दिनचर्या व जीवन शैली से जुड़ी चीजों पर फोकस किया जाता है उठने, बैठने, काम करने के तौर तरीकों को बदला जाता है। डा. नितिन जोशी जो कि हल्द्वानी के एकमात्र interventional pain specialist हैं आज विस्तार से एक रूपरेखा इस विभाग की दे रहे हैं बाकि विस्तार से हर एक दर्द पर श्रृंखला के बतौर बात होगी। डा. जोशी का कहना है कि उनके पास दर्जी, पार्लर में काम कर रही महिलाएं व आईटी सेक्टर से जुड़े लोग ज्यादा आते हैं। विस्तार से सुनते हैं ये रोचक व दुलर्भ जानकारी आपके अपने रेडियो हैलो हल्द्वानी के कार्यक्रम 'हैल्दी हल्द्वानी' में रेडियो जर्नलिस्ट (RJ)सुनीता भास्कर के साथ
Dr. Nitin Joshi .mp3

