विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित करने के लिए यूकॉस्ट के द्वारा हर साल अलग अलग 17 श्रेणियों में यंग साइंटिस्ट अवार्ड दिये जाते हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा कैंपस में आयोजित 15 वें व 16 वें उत्तराखंड स्टेट साइंस एंड टैक्नोलॉजी कांग्रेस में उत्तराखंड मुक्त विवि के भौतिक विज्ञान विभाग में असिसटेंट प्रोफेसर डा. मिनाक्षी राणा को यंग साइंटिस्ट अवार्ड मिला है यह अवार्ड उन्हें मटीरियल साइंस एंड नैनो टैक्नोलॉजी के लिए मिला। साथ ही मुक्त विवि की ही रीसर्च स्कालर श्रद्धा लखेड़ा को साइंस एंड सोसाइटी के क्षेत्र में यंग साइंटिस्ट अवार्ड मिला। श्रद्वा विवि के भौतिकी विभाग के डा. कमल देवलाल जी के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। आज के मिसाल-बेमिसाल कार्यक्रम में सुनते हैं दोनों की बातें व अनुभव
Misal-Bemisal .mp3

