बरसात में अमूमन हम गंदे पानी के संपर्क में आते हैं जिससे आंखों में शरीर में त्वचा संबंधी दिकक्तें आने लगती हैं। आंखों को बार बार साफ पानी से धोकर हम इन्हें एलर्जी से बचा सकते हैं। ये कहना है डा. तारा दत्त रखोलिया जी का, जो कि आंखों के डाक्टर हैं। लगभग तीन दशकों तक सुदूर पहाड़ों में अपनी सेवाएं देने के बाद अभी भी लगभग निशुल्क सेवा लोगों को दे रहे हैं। कालाढुंगी चौराहे के पास उनका केबिन है पहा़ड़ों से लोग उन्हें खोजते हुए यहां पहुंचते हैं औरआंख मूंद कर उन पर भरोसा कर अपना आपरेशन कराते हैं। कोई गिनती नहीं है पर संभवतः एक बड़ा रिकार्ड उनके नाम होना चाहिए. अपनी आधी से कुछ अधिक सेवा में ही वह 40,000 से ज्यादा लोगों के आंखों के सफल आपरेशन करा चुके थे।बहुत सरल व सहज व्यक्तित्व उनका है। इस बातचीत में आंखों की देखभाल पर उन्होंने बात की है जल्द ही अपने पूरे सेवाकाल के दौरान वह कहां कहां रहे पहाड़ों में स्वास्थ्य की दिक्कतें किस तरह की है उनके अनुभवों पर विस्तार से बात करेंगे। तो सुनते हैं आपके अपने रेडियो हैलो हल्द्वानी के प्रोग्राम हैल्दी हल्द्वानी में डा. टी.डी. रखोलिया जी को आपकी रेडियो मित्र सुनीता भास्कर के साथ में।
Healthy Haldwani with dr. T.D. Rakholia .mp3

