चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ तथा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के MoU के अंतर्गत 30 मार्च 2026 को एक विशेष आमंत्रित व्याख्यान एवं विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया जाएगा
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ तथा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के MoU के अंतर्गत 30 मार्च 2026 को एक विशेष आमंत्रित व्याख्यान एवं विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम सीसीएसयू के डायरेक्टरेट ऑफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है
इस अवसर पर कोरिया नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (KNOU) के प्रो. क्वांग सिक चुंग मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:00 बजे शिक्षा विभाग के सेमिनार हॉल में किया जाएगा।
यह पहल दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य MoU के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को और सुदृढ़ करेगा।
- Log in to post comments
