Skip to main content

Free Online Course on Computer Fundamentals

आप सभी को यह जान कर हर्ष होगा कि डिजिटल साक्षरता के प्रसार के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा कंप्यूटर फंडामेंटल का निशुल्क नॉन-क्रेडिट ऑनलाइन कोर्स चलाया जा रहा है| ऑनलाइन कोर्स के सम्बंधित प्रमुख जानकारी इस प्रकार है|

पंजीकरण के नियम

[1]. कोर्स में पंजीकरण हेतु ईमेल आईडी होना अनिवार्य है| सर्व प्रथम निम्निलिखित लिंक पर जा कर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है [http://elearning.uou.ac.in/login/signup.php ]|

[2]. रजिस्ट्रेशन के उपरांत निम्नलिखित लिंक पर जाकर कोर्स में पंजीकरण किया जा सकता है [http://elearning.uou.ac.in/course/index.php?categoryid=46 ] |

शुल्क

[1]. यह ऑनलाइन कोर्स निशुल्क उपलब्ध है| कोर्स से जुडी सभी पाठ्यसामग्री ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है जिसे निशुल्क देखा, पढा एवं डाउनलोड किया जा सकता है| पाठ्यसामग्री केवल ऑनलाइन उपलब्ध करायी जाएगी|

पाठ्यक्रम की श्रेणी

[1]. यह कोर्स नॉन-क्रेडिट/स्किल डेवलपमेंट श्रेणी का  हैं तथा विश्वविद्यालय द्वारा इनके लिए कोई क्रेडिट नहीं दिया जायेगा|

कोर्स का संचालन

[1]. कोर्स में पांच खंड हैं| प्रत्येक दिन एक खंड की चर्चा की जाएगी|  अर्थात कोर्स की अवधि पांच दिन है| प्रथम खंड दिनांक 08 अप्रैल से शुरू होगा|

[2]. विश्वविद्यालय के कार्यदिवस पर सुबह ११ बजे से १२ बजे तक एक घंटे को कोर्स पोर्टल पर विषय विशेषज्ञ भी उपलब्ध होंगे जिनसे ईमेल या मेसेज के माध्यम से विद्यार्थी अपनी शंका का निवारण कर सकते हैं| इसके अलावा भी विद्यार्थी मेसेज या ईमेल के माध्यम से प्रश्न पूछ सकते हैं किन्तु उसका जवाब सुबह ११ बजे से १२ बजे के बीच या विषय विशेषज्ञ की उपलब्धता होने पर दिए जायेंगे|

[3]. डिस्कशन बोर्ड के मदद से विद्यार्थी आपस में भी संवाद कर सकते हैं तथा एक दुसरे की शंका का निवारण कर सकते हैं|

पाठ्यसामग्री

[1]. पाठ्यसामग्री मुख्यतः अग्रेजी में उपलब्ध है और जहाँ –जहाँ संभव हुआ है उसे हिंदी माध्यम में भी उपलब्ध कराया गया है तथा कोर्स से सम्बंधित सभी विडियो हिंदी माध्यम में तैयार किये गए हैं|

सर्टिफिकेट ऑफ़ पार्टिसिपेशन जारी करने के नियम

[1]. कोर्स के सभी खण्डों को पूरा करने के पश्च्यात सभी सफल विद्यार्थिओं को कोर्स कोऑर्डिनेटर की तरफ से सर्टिफिकेट ऑफ़ पार्टिसिपेशन(Certificate of Participation) जारी किया जायेगा| यह सर्टिफिकेट विद्यार्थी के पंजीकृत ईमेल के ही माध्यम से भेजा जायेगा जिसे विद्यार्थी डाउनलोड कर उनका प्रिंट हासिल कर सकते हैं| विश्वविद्यालय द्वारा पृथक से सर्टिफिकेट की प्रिंट कॉपी जारी नहीं की जाएगी|

[2]. सर्टिफिकेट ऑफ़ पार्टिसिपेशन(Certificate of Participation) में कोर्स का नाम, अभ्यर्थी का नाम, कोर्स की अवधि, कोर्स मोड्यूल, अकादमिक गतिविधियों में विद्यार्थी का प्रदर्शन, जारीकर्ता के हस्ताक्षर, आदि विवरण दर्ज होगा|

[3]. हर खंड के अंत में कुछ अकादमिक गतिविधियाँ जैसे चेक योर प्रोग्रेस( check your progress), क्विज आदि रखी गयी हैं| सर्टिफिकेट ऑफ़ पार्टिसिपेशन(Certificate of Participation) प्राप्त करने के लिए सभी गतिविधियों में प्रतिभाग करना आवश्यक है तथा निर्धारित न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य है| एक बार में क्विज, आदि में निर्धारित न्यूनतम अंक न आने की दशा में विद्यार्थी द्वारा दुबारा प्रयास किया जा सकता हैं| प्रयासों की संख्या अनगिनत हैं अर्थात विद्याथी अनेक बार प्रयास कर सकता है|

विश्वविद्यालय के विशेषाधिकार एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदु

[1]. सभी विद्यार्थीयों से अपेक्षा की जाती है कि वे सामान्य शिष्टाचार एवं नियमों का पालन करेंगें| अभद्रता करने तथा नियमों का पालन न करने की दशा में विश्वविद्यालय/ प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर को यह विशेषाधिकार होगा की वह अभियार्थी को कोर्स के निलंबित कर दें या/तथा उसे कोर्स को आघे जारी रखने से रोक दें|

[2]. विश्वविद्यालय को अधिकार होगा कि शासन आदि से निर्देश प्राप्त होने पर किसी भी समय इस प्रोग्राम का संचालन रद्द कर दे|

कोर्स कोऑर्डिनेटर एवं संपर्क सूत्र

डॉ. जीतेंद्र पाण्डे- सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर विज्ञानं)

ईमेल: [email protected]

05649-286016


आप सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है की इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठायें |

Date
Year

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232