कुलपति संदेश

प्रिय वेबसाइट विजिटर,

उत्‍तराखंण्‍ड मुक्‍त विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना दूरस्‍थ शिक्षा के माध्‍यम से लचीले व अभिनव विधियों को अपनाते हुए सभी के द्वारा, स्‍वतंत्र रूप से शिक्षा प्राप्ति सुनिश्चित करने के उददेश्‍य से की गई है।

हमारे शैक्षिक कार्यक्रम इस प्रकार तैयार किए गये हैं जो कि  विद्यार्थियों, नियोजकों तथा क्षेत्रीय एवं राष्‍ट्रीय समुदाय सभी की आवश्‍यकतायें पूरी कर सकें। उत्‍तराखण्‍ड मुक्‍त विश्‍वविद्यालय अपनी पाठ्य सामग्री में निरन्‍तर विकास कर तथा अधिकाधिक नये पाठ्यक्रमों के संचालन से अपने विद्यार्थियों को गुणवत्‍तायुक्‍त शिक्षा प्रदान करने हेतु कटिबद्ध है।

विश्‍वविद्यालय अनकों रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को प्रारम्‍भ कर तकनीकी व व्‍यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से हो रहे परिवर्तनों के साथ सामंजस्‍य स्‍थापित करने का प्रयास कर रहा है। चाहे अनुसंधान विकास की पहल से हो अथवा कुशल जनशक्ति उपलब्‍ध कराने के माध्‍यम से हो, विश्‍वविद्यालय राष्‍ट्र के सामाजिक, सांस्‍क़तिक,  व्‍यवसायिक व आर्थिक विकास को बढ़ाने  में अपनी विशिष्‍ट भूमिका अदा कर रहा है।

मैं सोया और स्‍वप्‍न में देखा  कि जीवन एक आनन्‍द है। मैं जागा और देखा कि जीवन एक सेवा है।  मैंने कार्य करना प्रारम्‍भ किया और अनुभव किया कि सेवा ही आनन्‍द है।’ - रविन्‍द्रनाथ टैगोर

टैगौर के इन शब्‍दों को ध्‍यान में रखते हुए हम विश्‍वविद्यालय को दूरस्‍थ शिक्षा के एक ऐसे श्रेष्‍ठ मान्‍यताप्राप्‍त व प्रति‍ष्ठित केन्‍द्र के रूप में  विकसित करने हेतु सत्‍यनिष्‍ठ और प्रतिबद्ध प्रयास कर रहे हैं जो शिक्षा के क्षेत्र में उत्‍क़ृष्‍ठ कार्यकला विधि व तकनीकी को अपनाने का इच्‍छुक रहता हो।

मैं विश्‍वविद्यालय की वेबसाइट विजिट करने हेतु आपका स्‍वागत करता हूं और आपको इस विकासोन्‍मुख  विश्‍वविद्यालय का सहभागी बनने हेतु आमंत्रित करता हूं।

विनय कुमार पाठक
कुलपति

Syndicate content